फतेहाबाद: श्री बिहारी जी महाराज मंदिर से नगर भ्रमण पर निकले भगवान, आरती उतारने के लिए उमड़ी भीड़
Fatehabad, Agra | Aug 18, 2025 फतेहाबाद के ऐतिहासिक कंस मेले में बिहारी जी महाराज की शोभायात्रा से पूर्व मंदिर श्री बिहारी जी महाराज से भगवान नगर भ्रमण पर निकले इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने आरती उतार कर आशीर्वाद लिया । इस दौरान भक्तो के कंधों पर सवार होकर गली-गली में भगवान बिहारी लाल का भ्रमण कराया गया।