सुनेल: कस्बे के राजकीय अस्पताल के सामने तेज आवाज में टेप रिकॉर्डर बजाने पर पिकअप चालक गिरफ्तार, उपकरण जप्त
Sunel, Jhalawar | Feb 15, 2024 सुनेल कस्बे के राजकीय अस्पताल के सामने गुरुवार को पिकअप में लगे टेप रिकॉर्डर को तेज आवाज में बजाने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उपकरण जप्त किए हैं। पिकअप चालक पिकअप में लगे टेप रिकॉर्डर को तेज आवाज में बज रहा था, जिससे ध्वनि प्रदूषण होना पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर उपकरण जप्त किए है।