हरलाखी: हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता का हुआ अपहरण, पति ने दर्ज कराया केस
हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता के पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उमगांव निवासी दिलीप कुमार साहनी, रामहित साहनी सहित अन्य लोगों पर विवाहिता के अपहरण का आरोप लगाया गया है। पीड़ित जब आरोपितों के घर गया तो सभी ने मारपीट कर उसके रुपये भी छीन लिए। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने गुरुवार को बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।