टीकमगढ़: नए बस स्टैंड:घटिया सड़क निर्माण पर इंजीनियर दीपक ने रुकवाया काम; अंजली शर्मा की चेतावनी, विधायक राकेश गिरी ने उठाए सवाल
नए बस स्टैंड क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर दीपक विश्वकर्मा ने निर्माण में कमियां मिलने पर तत्काल काम रुकवा दिया। नगर पालिका प्रशासक अंजली शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को पेंचवर्क कर सड़क को मानकों के अनुरूप दुरुस्त करने के निर्देश दिए।