चंडी: प्रखंड के कार्यशाला भवन में 'पोषण भी, पढ़ाई भी' कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया
Chandi, Nalanda | May 21, 2025 चंडी प्रखंड कार्यालय के कार्यशाला भवन में बुधवार की सुबह 11 बजे पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सीडीपीओ सोनिका मंदिलवार ने किया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान सीडीपीओ ने कहा कि पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी। यह एक महत्वपूर्ण पहल है।