कटनी नगर: रंगनाथ क्षेत्र में सीवर लाइन के गड्ढे में फंसी कार, बाल-बाल बचे कार सवार
रंगनाथ क्षेत्र में आज गुरूवार दोपहर 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्र से गुजर रही एक कार सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में अनियंत्रित होकर फंस गई क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन से कई बार इस गड्ढे को भरे जाने की मांग लोग कर चुके लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई नगर निगम प्रशासन बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है।