रजौन: कठचातर गांव में 6 महीने से युवक लापता, परिजन ने रजौन पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया
Rajaun, Banka | May 14, 2025 रजौन थाना क्षेत्र के कठचातर गांव निवासी 22 वर्षीय संदीप साह बीते 6 महीने से गायब है । परिजनों ने संदीप के अपहरण की आशंका जताई है । संदीप की मां माया देवी ने बताया कि बेटे के गायब होने के बाद रजौन थाने में आवेदन दिया गया था । लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है । बुधवार की संध्या 8:30 बजे परिजनों ने यह जानकारी दिया।