*धारचूला में प्राइवेट वाहन से यात्रियों को ले जाने पर कार्रवाई, वाहन थाने में खड़ा*
नदीम परवेज़ धारचूला ।
21000 का हुआ चालान वाहन भी सीज
गुजरात के यात्रियों को लेकर आदि कैलाश जा रहा था वाहन; ट्रैफिक सिपाही संजय कुमार ने पकड़ा, एआरटीओ ने सीज कीया ।
धारचूला। आदिकैलाश यात्रा के बीच धारचूला में प्राइवेट वाहन से यात्रियों को ले जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को ट्रैफिक इंचार्ज संजय कुमार ने गुजरात से आए यात्रियों को लेकर जा रहे एक निजी वाहन को जांच के दौरान पकड़ा। वाहन का नंबर UK-05F 0050 बताया गया है और वाहन पिथौरागढ़ संजय धामी का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार वाहन में गुजरात के यात्री सवार थे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन को पकड़कर कोतवाली धारचूला लाया। कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद टैक्सी यूनियन से जुड़े लोग भी थाने पहुंच गए, जिसके बाद मौके पर काफी हंगामा और बहस की स्थिति बनी।
*एआरटीओ ने कहा—प्राइवेट वाहन से व्यावसायिक यात्री परिवहन की अनुमति नहीं*
एआरटीओ शिवांश कांडपाल ने बताया कि प्राइवेट वाहन को टैक्सी के रूप में यात्रियों के परिवहन के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार अधिकृत टैक्सी वाहनों से ही यात्रा कराई जाएगी तथा वाहन संचालन करने वाले चालक के पास आवश्यक हिल एंडोर्समेंट लाइसेंस होना चाहिए। एआरटीओ के अनुसार संबंधित वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है ।
*यात्रियों को दूसरे अधिकृत वाहन से भेजा गया*
कार्रवाई के बाद यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें अधिकृत टैक्सी यूनियन के दूसरे वाहन से आदिकैलाश यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। टैक्सी यात्रियों को लेकर आगे निकल चुकी है, जबकि संबंधित प्राइवेट वाहन अभी कोतवाली में खड़ा बताया जा रहा है।
*ITBP के लोगो को लेकर भी जांच*
मामले में एक और बिंदु जांच के दायरे में है। बताया गया है कि संबंधित निजी वाहन पर *ITBP के लोगो* लगे हुए हैं। इन लोगो का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया और क्या वाहन पर लगे लोगो अधिकृत हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। वाहन चालक व वाहन स्वामी खुद एक सिवील का आम नागरिक है।
फिर लोगो फर्जी हैं या फिर कोई और खेल है ।
इस संबंध में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
अब नजर इस बात पर है कि कोतवाली प्रभारी ए.के. सिंह की ओर से पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
वाहन सीज कर थाने में खडा है।
रिपोर्ट: पत्रकार नदीम परवेज़ धारचूला
Dharchula, Pithoragarh | Sep 19, 2026