जहानाबाद: जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक छात्र गंभीर घायल, ट्यूशन पढ़कर घर जा रहा था
जहानाबाद स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक छात्र गंभीर घायल हो गया गनिमत यह रही कि वक्त रहते लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी घायल छात्र जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के देवशरण बीघा का निवासी 17 वर्षीय आदित्य कुमार है जिसे घटना के बाद आनन फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बताया ।