पंडारक: पूरण बिगहा प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की कमी से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को हो रही परेशानी #jansamasya
Pandarak, Patna | May 20, 2025 पंडारक प्रखंड के पूरण बिगहा प्राथमिक विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। शिक्षिका ने मंगलवार को 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय में शौचालय और बाथरूम की अनुपस्थिति के कारण छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं और महिला शिक्षिकाओं को असहनीय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।