पंडारक: 8 साल से फरार डकैती के आरोपी को एनटीपीसी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Pandarak, Patna | May 19, 2025 पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी थाना की पुलिस ने डकैती कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। एनटीपीसी थानाध्यक्ष ललित विजय ने शाम 6 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि डकैती के आरोप में एनटीपीसी थाना में अभियुक्त रंजीत महतो उर्फ रंजीत पटेल के खिलाफ थाना कांड संख्या 37/17 दर्ज़ था और विगत 8 वर्षों से वह फ़रार चल रहा था।