साहिबगंज: नगर पुलिस ने अवैध लॉटरी बेचने को लेकर साहिबगंज नगर क्षेत्र से एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार से अवैध लॉटरी के मामले में नगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन अवैध लॉटरी बेचने को लेकर की गई है। पुलिस ने युवक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है।