साहिबगंज: सदर अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए कई दिशा निर्देश
सिविल सर्जन डॉक्टर अरविंद कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के रजिस्टर की जांच की। इसके बाद सिविल सर्जन ने वार्ड में जाकर मरीज़ों का हालचाल जाना एवं उनसे जानकारी ली। साथ ही उन्होंने महिला वार्ड और ओटी का भी निरीक्षण किया।