साहिबगंज: रामनवमी के अवसर पर SP के निर्देश पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जुलूस मार्गों का ड्रोन से किया गया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर रामनवमी पर्व पर शहर की विभिन्न पूजा समितियों द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस के मार्गों पर पड़ने वाले आवासीय परिसर व अन्य इमारतों का सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया गया है। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि जुलूस के दौरान हुड़दंग मचाने वालों को चिन्हित किया जाएगा।