नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में युवक की पीट-पीट कर हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, एक फरार
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में रामलीला के दौरान हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। घटना बीबड़ा कलां गांव की है। 12 सितंबर की रात सोमपाल का 23 वर्षीय बेटा आकाश रामलीला देखने आया था। आकाश एक ठेले पर पकौड़ी खाने गया था। वहां खड़े तीन युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों ने आकाश पर हमला कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए।