नौगावां सादात: नौगांवा अमरोहा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
बुधवार शाम करीब 5:30 बजे नौगांवा अमरोहा रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से नौगांवा कस्बा निवासी दिलदार बुरी तरंग घायल हो गया। आसपास के लोग इकट्ठा हुए घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अमरोहा के लिए रेफर कर दिया।