नौगावां सादात: पुलिस की पिटाई से महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी, नौगांवा में दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोट
नौगावा सादात थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक दंपती के घर में रात को घुसकर पुलिस ने मारपीट की। इस दौरान महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई। घटना एक फरवरी 2025 की है। दरोगा रामनिवास, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र और ममता रात में दंपती के घर में घुस गए। जब दंपती ने रात में घर में आने का कारण पूछा, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।