नौगावां सादात: नौगांवा में शादी के एक साल बाद पत्नी को तीन तलाक देकर तोड़ा रिश्ता, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
नौगांवा सादात। थानाक्षेत्र के गांव बीलना निवासी वकील अहमद ने अपनी बेटी बुशरा की शादी 2 फरवरी 2024 को बिजनौर जनपद के मुहल्ला हजरत नगर निवासी नदीम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बुशरा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। बुशरा अपने मायके में आकर रहने लगी।