सहारनपुर: सहारनपुर सर्किट हाउस में सपा की प्रेस वार्ता के दौरान हंगामा, कार्यकर्ता आपस में भिड़े, वीडियो हुआ वायरल
सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की मौजूदगी में प्रेस वार्ता का आयोजन गुरुवार दोपहर 12:00 बजे किया गया था। इसी दौरान सभागार में चल रही PDA की बैठक के बीच सपा कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया और प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ते नजर आए।