सीतापुर: नगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन से अधिक ई-रिक्शा सीज
जनपद के नगर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई रिक्शा चालकों पर पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है नगर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के पास एडिशनल एसपी सीओ सिटी सहित शहर कोतवाल अचानक पहुंच गए और ई रिक्शा रोक कर चेकिंग करने लगे, बताया जा रहा है उल्लंघन करने वाले लगभग एक दर्जन से अधिक ई रिक्शा सीज भी किये गए है।