सीतापुर: पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप न्यायालय ने हत्या अभियुक्तों को सुनाई ₹11,000 के अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सजा
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में हत्या के मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की प्रभावी पैरवी के फल स्वरुप हत्या के मामले में आरोपी एक महिला सहित दो लोगों को न्यायालय के द्वारा 11000 के अर्थ दंड के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बताया जा रहा है। इन दोनों के द्वारा हत्या जैसा जघन्य अपराध किया था।