सीतापुर: जिला मऊ गांव में सड़क पर खड़ी की जाती हैं गाड़ियां, इससे गांव वालों को होती है परेशानी, पुलिस से की गई शिकायत
जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के जिला मऊ गांव में सड़क के ऊपर खड़ी कर देते हैं लोग गाड़ी जिसके चलते गांव वालों को होती है परेशानी। गांव वालों ने पुलिस को एप्लीकेशन देकर शिकायत की है कि गांव के लोग सड़क के ऊपर गाड़ी खड़ी कर देते जिसके चलते किसी भी मरीज को ले जाना हो तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते पुलिस से मंगलवार को शिकायत की गई है।