सीतापुर: जिला अस्पताल के पास रिक्शा चालक को टक्कर मारकर भाग रहे डाले को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, घायल का उपचार जारी
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल के पास एक रिक्शे को जोरदार टक्कर मारकर भाग रहे डाले को पुलिस कर्मियों के द्वारा दौड़कर पकड़ा गया है। बताया जा रहा है हादसे में घायल हुए रिक्शा चालक को पुलिस के द्वारा ही सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी डाले चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।