कर्वी: मंदाकिनी पुल पर पलटे ई-रिक्शा से यात्रियों को यातायात पुलिस ने सुरक्षित निकाला
चित्रकूट में मंगलवार दोपहर 1 बजे अत्यधिक बारिश के चलते मंदाकिनी नदी पुल पर पानी भरने से यात्रियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर यातायात प्रभारी हरिराम यादव टीम सहित पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने ई-रिक्शा हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।