पिपरा: भोजुआ के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मुखिया ने 27 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं
Pipra, Palamu | Mar 4, 2025 हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के सलैया पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोजुआ में 27 छात्र-छात्राओं के बीच कल्याण विभाग से मिली साइकिल का वितरण मंगलवार को पंचायत के मुखिया कमला देवी ने किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुखिया कमला देवी ने कहा कि शिक्षा सर्वोपरि है। घर से स्कूल की दूरी को दूर करने के लिए साइकिल मिली है। इससे उनका समय बचेगा।