पिपरा: विश्रामपुर बगहितर बुढ़वा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर मेला और दुगोला कार्यक्रम आयोजित
Pipra, Palamu | Feb 26, 2025 पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विश्रामपुर के बगहितर बाबा बुढ़वा महादेव विकास समिति के तत्वाधान में बुधवार को मंदिर परिसर में मेला तथा दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी डॉक्टर डॉ विजय कुमार मेहता, संदीप पासवान, दिनेश पासवान, रेखा यादव, विश्वनाथ तिवारी ने किया।