पिपरा: हरिहरगंज थाना के पास महावीर मंदिर में रामनवमी पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक की गई
Pipra, Palamu | Feb 24, 2025 रामनवमी पूजा धूमधाम के साथ मनाने को लेकर के सोमवार के शाम 6 बजे हरिहरगंज थाना के समीप महावीर मंदिर प्रांगण में विमलेश पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई। जानकारी देते हुए चंदन जायसवाल ने बताया कि बैठक के दौरान कमेटी का विस्तार करते हुए चैत रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं रामनवमीपूजा और जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने पर चर्चा किया गया।