पिपरा: बभंडी गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पीपरा प्रखंड और पंचायत कमेटी का गठन हुआ
Pipra, Palamu | Feb 25, 2025 पीपरा प्रखंड के बभंडी गांव में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक हुयी। पर्यवेक्षक जिला संयोजक सदस्य बालकिशुन उरांव के देखरेख में प्रखंड और पंचायत कमेटी का गठन किया गया। पर्यवेक्षक बालकिशुन उरांव ने शाम 6 बजे बताया कि झामुमो के पलामू जिला संयोजक प्रमुख राजेंद्र सिन्हा के निर्देशानुसार पहले पंचायत कमेटी का गठन किया गया।