पटियाली: तेज आंधी और बारिश से पटियाली कस्बे में भारी नुकसान, छतों से टैंक गिरे और पेड़ टूटे
पटियाली कस्बा में शुक्रवार की रात हल्की बारिश के साथ आई तेज आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण मकानों की छतों पर रखे पानी के टैंक गिरकर सड़कों पर आ गिरे। वहीं, कई स्थानों पर पेड़ टूटने की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है, आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि दुकानों के बाहर रखा सामान उड़कर सड़कों पर बिखर गया।