जहानाबाद: मौसम ने जहानाबाद में बदली करवट तेज हवाओं के साथ हुई बारिश,लोगों ने गर्मी से पाई राहत
जहानाबाद जिले के कई इलाकों में शनिवार दिनांक 6 जून 2026 को संध्या करीब 7 बजकर 30 मिनट पर मौसम ने अचानक करवट बदली, जिससे लोगों को भीषण उमस और चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है,आसमान में घने काले बादल छाने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली और बिजली चमकने,तथा तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई,पिछले कुछ दिनों से पारा लगात