रीठी: डांग तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल, एक की हालत गंभीर
Rithi, Katni | Nov 9, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत डांग तिराहे पर दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी घायल अतरहाई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो रीठी साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आए थे।