लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मोहान रोड स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वर महादेव मंदिर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंदिर की देखरेख का दारोमदार संभालने वाले पुजारी रामू के करीबी और मुख्य सेवादार पर मंदिर की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने और चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है।
अवैध रूप से रहने और रंगे हाथों पकड़े जाने का आरोप:
स्थानीय लोगों और दुकानदारों के अनुसार, आरोपी युवक पिछले सात-आठ सालों से मंदिर परिसर में अवैध तरीके से रह रहा था। पुजारी रामू ने उसे मंदिर का मुख्य सेवादार बना रखा था। आरोप है कि यह युवक लंबे समय से मंदिर के घंटे और दानपात्र से पैसे चोरी करता आ रहा था। आज दोपहर (दिनांक 08/07/2026) को इस चोरी के खेल का भंडाफोड़ तब हुआ, जब स्थानीय दुकानदारों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी युवक को मंदिर से भारी घंटे चुराकर ले जाते समय मौके पर रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुजारी और कार्यकर्ताओं की मिलीभगत की आशंका, प्रशासन से गुहार:
पकड़े जाने के बाद जब आरोप�
#lucknowcity #davidirish
Sadar, Lucknow | Jul 10, 2026