दरभंगा: दरभंगा प्रमंडल में पेयजल संकट के समाधान हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, समस्या के जल्द समाधान के निर्देश
दरभंगा के अतिथि गृह में पेयजल संकट की गंभीरता को देखते हुए विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), बिहार, पटना श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में दरभंगा प्रमंडल के जल संकट प्रभावित प्रखंडों – जाले, बेनीपुर, घनश्यामपुर, बहादुरपुर, बहेड़ी, बिरौल आदि की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।