जहानाबाद: बभना शकूराबाद सड़क पर साइकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, घायल मजदूर सदर अस्पताल पहुंचा
जहानाबाद से काम कर लौट रहे साइकिल सवार मजदूर को बभना शकूराबाद सड़क पर पिंजौर बेलदारी बिगहा से पहले एक अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया और फरार हो गया, घायल व्यक्ति पिंजौर बेलदारी बिगहा गांव का निवासी विजय यादव है जिसे आनन- फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया,जहां शुक्रवार संध्या करीब 6 बजे भी इलाज जारी है।