अमरोहा: सांसद व कांग्रेस के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली का विरोध करने कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय पर पहुंचे अमरोहा के सैकड़ों लोग
Amroha, Amroha | Mar 23, 2024 सांसद कुंवर दानिश अली का अमरोहा लोकसभा में विरोध जारी है। 2 दिन पूर्व अमरोहा लोकसभा से कांग्रेस ने दानिश अली को प्रत्याशी बनाया है। मुस्लिम समाज लगातार विरोध कर रहा है। आज सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय पर पहुंचे और कुंवर दानिश अली का विरोध किया। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि कुवंर दानिश अली क्षेत्र से लापता है।