अमरोहा: अमरोहा बाईपास रोड पर भूमाफियाओं ने आम के हरे पेड़ों को काटा, वन विभाग के अधिकारियों ने कहा- मामले में जांच हो रही है
Amroha, Amroha | Mar 23, 2024 बीते दिनों डीएम राजेश कुमार त्यागी ने भूमाफियाओं को सख्त चेतावनी दी थी और कहा था कि कोई भी आम के हरे पेड़ ना काटे यदि कोई आम के हरे भरे पेड़ काटता है तो उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। भूमाफियाओं ने अमरोहा बाईपास रोड पर आम के हरे करीब आधा दर्जन से अधिक पेड़ काट दिए।