अमरोहा: शहर अमरोहा में भीख मांग कर अपने बच्चों का पेट पाल रही महिला को युवक ने चोर समझकर पीटा, महिला का रोते हुए वीडियो वायरल
Amroha, Amroha | Mar 23, 2024 आसपास के लोगों ने युवक से महिला को बचाया तो महिला ने रो रो कर कहा कि मैं परेशान ना होती तो क्यों भीख मांगती। मेरी तलाशी लो मेरे पास कुछ नहीं है। महिला बोली कि युवक ने मेरे चेहरे पर थप्पड़ और कमर पर लात मारी है। वहीं, वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।