तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने रविवार को एक शराब तस्कर, एक न्यायालय के वारंटी और एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस रविवार को 3 बजे एक शराब तस्कर,एक शराबी व एक न्यायालय के वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर तुरकौलिया थाना क्षेत्र का देवानंद चौधरी है। जबकि शराबी सेमरा बेलघटी का राजू बैठा है,जो शराब के नशे में महनवा बाजार पर उत्पात मचा रहा था। कुर्की जब्ती का वारंटी शमशेर देवान है।