तमनार: सिंघल प्लांट के पास हथियार लहराकर दहशत फैला रहा था, पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Tamnar, Raigarh | Jun 11, 2026 पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल में सिंघल प्लांट के पास धारदार कत्तानुमा हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमकाने वाले आरोपी साकिर अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।