गिरिडीह: पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने वाला आरोपी मुफ्फसिल पुलिस द्वारा गिरफ्तार, कोर्ट से भेजा गया जेल
पुलिस कर्मी से पिस्टल छीनकर भागने वाले आरोपी को मुफ्फसिल पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को 2 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया।जहां से इसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित सिहोडीह आम बगान में बुधवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई।