गिरिडीह: नगर निगम के बाहर प्रदर्शन करने वाले जागरूकता संघ के युवाओं पर सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज
नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रर्दशन करने वाले जनता जागरूकता संघ के युवाओं समेत अन्य लोगों के खिलाफ नगर थाना में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है। गुरुवार को 11 बजे नगर निगम कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई।