कासगंज: सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 20 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
सदर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम फैजान सिंह उर्फ गब्बर पुत्र सोमवीर सिंह है। आरोपी अफजलपुर जरैला गांव का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध शराब के बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।