सागर नगर: अजगर का खौफ, क्षेत्र में दहशत, स्नेक केचर अकील बाबा ने किया खतरनाक सांप का रेस्क्यू
किशोर न्यायालय के पास एक दुकान के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब 7 फिट के अजगर ने डेरा जमा रखा था। क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। क्षेत्र के लोगों ने तत्काल सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को बुला कर अजगर को पकड़वाया, सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा ने बताया कि बेहद वजनदार अजगर करीब 7 फिट बहुत खतरनाक था। यह बकरी कुत्ते जैसे जानवरों को शिकार बनाने आया होगा..