सागर नगर: कैंट थाना क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या, झाड़ियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
कैंट थाना क्षेत्र के ओसी लाइन के पास बुधवार सुबह 8 बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां झाड़ियों में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करण पटेल (32), हाल निवासी शंकरगढ़ मकरोनिया के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।