सागर नगर: CM डॉ. मोहन यादव गुरुवार को सागर आएंगे, कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे, विधायक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 25 सितंबर दिन गुरुवार को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर सागर के पद्माकर सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन गुरुवार दोपहर 2:00 से किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी का विधायक शैलेंद्र जैन ने पद्माकर सभागार में बुधवार दोपहर 12:00 निरीक्षण किया।