जमुई: सोलर मेला सह लोन मेला का DM ने किया उद्घाटन, सौर ऊर्जा अपनाने की लोगों से की अपील, मिलेगी सब्सिडी
Jamui, Jamui | Apr 29, 2026 स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, इसके प्रचार प्रसार और लोगों को सौर ऊर्जा के लाभ से अवगत कराने के उद्देश्य से विधुत विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में सभाकक्ष में बुधवार की दोपहर 1:00 बजे तक सोलर मेला सह लोन मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नवीन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की गई।