Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

कोंडागांव: कीचड़ जैसा पानी पी रहें लोग पीएम और सीएम से क्या बोले देखिए वीडियो बस्तर दर्पण यूट्यूब में जाके #bastarnews #cgnews #cg

Kondagaon, Kondagaon | Apr 22, 2022

MORE NEWS

छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कोण्डागांव में बैठक आयोजित कर रेडक्रॉस की गतिविधियों एवं वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा की गई।
बैठक में सदस्यता विस्तार, अंगदान-देहदान जागरूकता, जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।
सर्वाधिक स्वैच्छिक रक्तदान एवं अंगदान की घोषणा करने वाले श्री शिवचरण साहू को सम्मानित किया गया।
कोण्डागांव पहुंचने पर चेयरमैन श्री तोमन साहू ने वृक्षारोपण भी किया।
#Kondagaon #RedCross #मानवीयसेवा #रक्तदान #अंगदान नशामुक्तभारत

छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कोण्डागांव में बैठक आयोजित कर रेडक्रॉस की गतिविधियों एवं वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा की गई। बैठक में सदस्यता विस्तार, अंगदान-देहदान जागरूकता, जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया। सर्वाधिक स्वैच्छिक रक्तदान एवं अंगदान की घोषणा करने वाले श्री शिवचरण साहू को सम्मानित किया गया। कोण्डागांव पहुंचने पर चेयरमैन श्री तोमन साहू ने वृक्षारोपण भी किया। #Kondagaon #RedCross #मानवीयसेवा #रक्तदान #अंगदान नशामुक्तभारत

Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 11, 2026

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई।

सड़क सुरक्षा के लिए प्रमुख निर्देश—

🔹 ओवर स्पीड और ओवरटेकिंग करने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई।
🔹 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई।
🔹 राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों के दुर्घटना जन्य स्थलों में सुधार।
🔹 कैट आई, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और आवश्यक यातायात संकेतक बोर्ड लगाए जाएं।
🔹 सड़क मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
🔹 घुमन्तु पशुओं को सड़क से हटाने के लिए नियमित निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई।
🔹 सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को ‘राहवीर योजना’ के तहत प्रोत्साहित एवं लाभान्वित किया जाए।

सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

आइए, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में अपनी भूमिका निभाएं। 

#Kondagaon #RoadSafety #सड़कसुरक्षा #TrafficSafety #राहवीरयोजना

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई। सड़क सुरक्षा के लिए प्रमुख निर्देश— 🔹 ओवर स्पीड और ओवरटेकिंग करने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई। 🔹 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई। 🔹 राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों के दुर्घटना जन्य स्थलों में सुधार। 🔹 कैट आई, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और आवश्यक यातायात संकेतक बोर्ड लगाए जाएं। 🔹 सड़क मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 🔹 घुमन्तु पशुओं को सड़क से हटाने के लिए नियमित निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई। 🔹 सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को ‘राहवीर योजना’ के तहत प्रोत्साहित एवं लाभान्वित किया जाए। सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। आइए, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में अपनी भूमिका निभाएं। #Kondagaon #RoadSafety #सड़कसुरक्षा #TrafficSafety #राहवीरयोजना

Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 11, 2026

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं।

उन्होंने नागरिकों से प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में प्राप्त प्रमुख आवेदन

🔹 ग्राम मोहपाल निवासी सियाबती नेताम ने राशन कार्ड से राशन नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया।
🔹 ग्राम भुरकाभाटा के ग्रामीणों ने मक्का विक्रय की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया।
🔹 ग्राम आंवराभाटा निवासी पुनीत राम नेताम ने आवंराभाटा से छोटे तरईबेड़ा मार्ग पर पुल निर्माण की मांग रखी।
🔹 ग्राम मालाकोट निवासी परसू राम बघेल ने माध्यमिक शाला एवं हायर सेकण्डरी स्कूल के लिए शिक्षकों की मांग की।

इसके अलावा विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

#Kondagaon #कोंडागांव #जनदर्शन #जनसमस्या #GoodGovernance जनसेवा

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने नागरिकों से प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में प्राप्त प्रमुख आवेदन 🔹 ग्राम मोहपाल निवासी सियाबती नेताम ने राशन कार्ड से राशन नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया। 🔹 ग्राम भुरकाभाटा के ग्रामीणों ने मक्का विक्रय की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। 🔹 ग्राम आंवराभाटा निवासी पुनीत राम नेताम ने आवंराभाटा से छोटे तरईबेड़ा मार्ग पर पुल निर्माण की मांग रखी। 🔹 ग्राम मालाकोट निवासी परसू राम बघेल ने माध्यमिक शाला एवं हायर सेकण्डरी स्कूल के लिए शिक्षकों की मांग की। इसके अलावा विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। #Kondagaon #कोंडागांव #जनदर्शन #जनसमस्या #GoodGovernance जनसेवा

Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 11, 2026

कोण्डागांव के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, तहसीलपारा में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत 53 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज से विद्यालय आने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयां कम होंगी।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा—
“जो व्यक्ति संघर्ष करता है और निरंतर मेहनत करता है, सफलता उसके कदम चूमती है।”
कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की शैक्षणिक योजनाओं सहित विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति एवं शिक्षा सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
📍 विद्यालय परिसर में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया गया।
#Kondagaon #कोंडागांव #सरस्वतीसाइकिलयोजना #बालिकाशिक्षा #शिक्षा बेटीपढ़ाओ

कोण्डागांव के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, तहसीलपारा में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत 53 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज से विद्यालय आने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयां कम होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कहा— “जो व्यक्ति संघर्ष करता है और निरंतर मेहनत करता है, सफलता उसके कदम चूमती है।” कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की शैक्षणिक योजनाओं सहित विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति एवं शिक्षा सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी गई। 📍 विद्यालय परिसर में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया गया। #Kondagaon #कोंडागांव #सरस्वतीसाइकिलयोजना #बालिकाशिक्षा #शिक्षा बेटीपढ़ाओ

Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 11, 2026

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में की योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने **13 अगस्त को आयोजित अंतिम रिहर्सल एवं तिरंगा यात्रा** में सभी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आश्रम-छात्रावासों में आवश्यक सुविधाओं, स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मलेरिया की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों को अपने निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों एवं योजनाओं के साथ छात्रावासों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेने के निर्देश दिए गए।

जिले में मलेरिया के प्रकरणों और रोकथाम के लिए की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी अस्पतालों में पर्याप्त मच्छरदानियों की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों में सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत चिन्हित प्रकरणों के उपचार की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन एवं सेवा सेतु पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों का पंजीयन, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वीबी-जी राम जी सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। साथ ही लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

#Kondagaon #GoodGovernance #समयसीमा_बैठक #स्वस्थबस्तर #PMAY PMSuryaGhar

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में की योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने **13 अगस्त को आयोजित अंतिम रिहर्सल एवं तिरंगा यात्रा** में सभी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आश्रम-छात्रावासों में आवश्यक सुविधाओं, स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मलेरिया की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों को अपने निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों एवं योजनाओं के साथ छात्रावासों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेने के निर्देश दिए गए। जिले में मलेरिया के प्रकरणों और रोकथाम के लिए की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी अस्पतालों में पर्याप्त मच्छरदानियों की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों में सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत चिन्हित प्रकरणों के उपचार की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन एवं सेवा सेतु पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों का पंजीयन, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वीबी-जी राम जी सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई। साथ ही लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। #Kondagaon #GoodGovernance #समयसीमा_बैठक #स्वस्थबस्तर #PMAY PMSuryaGhar

Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 11, 2026