लखीसराय: SP आवास के पास से वारंटी पिता-पुत्र गिरफ्तार, पुराने मामले में कवैया पुलिस ने की कार्रवाई
कवैया थाना की पुलिस ने शनिवार देर शाम 8:00 बजे पिता पुत्र NBW वारंटी को एसपी आवास के समीप से गिरफ्तार किया। जिसे रविवार लगभग 3:00 बजे जेल भेज दिया गया।कवैया थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त पिता पुत्र पर पुराना मामला दर्ज था। जहां कोर्ट द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में गिरफ्तारी की गई है। जिसकी पहचान राजेंद्र साह तथा उसके पुत्र राजा कुमार है।