मथुरा: जय गुरुदेव मंदिर के पास ढाबा संचालक से मारपीट, खाना के पैसे मांगने पर दबंगों ने किया हमला
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में जय गुरुदेव मंदिर के समीप स्थित चौधरी ढाबा पर खाना खाने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ढाबे पर खाना खाने आए कुछ लोगों ने बिल के पैसे मागने पर संचालक के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया