मंदिर से दान पेटी और तांबे का नाग चोरी, 96 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा!
कानपुर के खपरा मोहाल स्थित पम्पलेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी का रेलबाजार पुलिस ने महज 96 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई दान पेटी और तांबे का नाग (सर्प प्रतिमा) बरामद कर लिया।
24 जुलाई को मंदिर का ताला टूटा मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से पुलिस ने टंडन पुल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
Ground Zero News पर ऐसे ही हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए जुड़े रहिए
.
.।
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #BreakingNews #TempleTheft RailBazarPolice UttarPradesh